जी भारत न्यूज24
भिण्ड। कुरथरा में एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है जहाँ सेना से रिटायर्ड महंत ब्रम्हानंद बौहरे की कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। घटना मंदिर परिसर में देर रात की बताई जा रही है, जब महंत ब्रम्हानंद अपनी दिनचर्या के अनुसार पूजा-पाठ में लीन थे।
ब्रम्हानंद बोहरे, पिता श्री रामकिशन बोहरे, ने लगभग चार से पाँच वर्ष पूर्व “शिव परिवार मंदिर” की स्थापना करवाई थी। मंदिर की स्थापना श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु एकत्र हुए थे। उसी समय से वे मंदिर में रहकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रहे थे।
मंदिर परिसर में ही देर रात एक ज़हरीले कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। परिवार व ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, परंतु विष का प्रभाव इतना तेज़ था कि इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
महंत ब्रम्हानंद बोहरे की मृत्यु की खबर से पूरा गाँव शोक की लहर में डूब गया है। ग्रामीणों की आँखें नम हैं और मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांववासियों ने बताया कि वे न केवल एक संत थे, बल्कि जनसेवा, साधना और संयम के प्रतीक थे।
प्रशासन से माँग:
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए जाएं और ज़हरीले जीवों से बचाव के उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
संवेदना:
महंत ब्रम्हानंद बोहरे के निधन से धार्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। गांववासियों, श्रद्धालुओं व भक्तों ने उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
सर्प मित्र जग्गू ने सर्प को कंट्रोल कर वन विभाग में छोड़ा




