जी भारत न्यूज24
भिण्ड । मध्य प्रदेश जैव विविधता बोर्ड के निर्देशन में चौधरी रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा इंद्रा गांधी मेमोरियल विद्यालय में जैव विविधता संरक्षण को लेकर ऊर्जा बचाओ, पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, पॉलिथीन बिल्कुल बंद करो आदि बिंदुओं को लेकर रैली निकालकर शफथ दिलाई, कार्यक्रम में वाल्मी भोपाल के सुपरवाइजर प्रमोद दीक्षित ने कहा कि यदि हम लोग अभी सचेत नहीं हुए तो निकट भविष्य में जल के बिना जीवन ही मिटा देंगे। वाल्मी मास्टर ट्रेनर संजय यादव ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण संवर्धन की तरफ यदि हमनें ध्यान नहीं दिया तो जीवन केसा होगा सोच सकते हैं, समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा यह भारती हमारे सौरमंडल का सबसे सुंदर ग्रह है इसे विशिष्ट और अदभुत बनाना है, इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है आज कल देखने को मिलता है कि आप जब सुबह सुबह दरवाजे पर सब्जी बेचने वाला आता है तो महिलाएं जिस सब्जी को दरवाजे से खरीद रहीं हैं तब भी अलग अलग पॉलिथीन में सब्ज़ी लेकर आती हैं जब कि शासन द्वारा पॉलिथीन पर एक जुलाई से पूर्णतः प्रतिबंध लगा है, आप सभी से निवेदन है कि छोटी छोटी चीज के लिए पॉलिथीन दुकानदार से न मांगें और दुकानदार भाई भी किसी एक छोटी चीज के लिए पॉलिथीन न दें, ग्राहक को पूछ कर ही पॉलिथीन दें, कार्यक्रम में बच्चों ने स्कूल के अध्यापकों ने भी पर्यावरण को संरछन करने की शपथ ली। अविनाश श्रीवस्ताब,अंकित दुबे, आशु बघेल ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर विचार व्यक्त किए।
जैव विविधता संवर्धन ही पर्यावरण संरक्षण है : सुनील दुबे




