Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर भिण्ड जिला पंचायत CEO का हंटर, 3 पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित
प्रसाशनलोकल

बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर भिण्ड जिला पंचायत CEO का हंटर, 3 पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित

भिण्ड समाचार: e-KYC और श्रमिक पंजीयन में लापरवाही, जिला पंचायत CEO ने 3 सचिवों को किया निलंबित

Zee Bharat News 24
Last updated: June 1, 2026 11:29 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read
भिण्ड में बड़ी कार्रवाई: सरकारी योजनाओं में ढिलाई पर जिला पंचायत CEO का एक्शन, 3 पंचायत सचिव सस्पेंडसंबल और जननी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, भिण्ड के ये 3 पंचायत सचिव हुए सस्पेंड, देखें आदेश
Highlights

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड | 31 मई 2026

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ भिण्ड जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने कार्य में घोर लापरवाही बरतने पर तीन ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई हितग्राहियों की ई-केवाईसी (e-KYC) की बेहद कम प्रगति और श्रमिकों के पंजीयन नहीं किए जाने के कारण की गई है।

इन सचिवों पर गिरी निलंबन की गाज

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित सचिवों को सस्पेंड किया गया है:

लखनलाल झा – सचिव, ग्राम पंचायत टोला (जनपद पंचायत लहार)

 रामनिवास भदौरिया – सचिव, ग्राम पंचायत स्योंडा / मूल ग्राम पंचायत भौनपुरा (जनपद पंचायत भिण्ड) 

 राजेश सिंह – सचिव, ग्राम पंचायत मूरतपुरा (जनपद पंचायत रौन)

क्यों हुई कार्रवाई? (निलंबन का कारण)

मुख्य कार्यपालन अधिकारी  वीरसिंह चौहान ने बताया कि 29 मई 2026 को जारी समग्र ई-केवाईसी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई थी। इस समीक्षा में पाया गया कि उक्त ग्राम पंचायतों में:

समग्र पोर्टल पर संबल/कर्मकार पंजीयन और जननी प्रसव योजना के समस्त हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति अत्यंत कम थी।

शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी और हितग्राही मूलक योजना ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ के अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन नहीं किए गए थे।

शासन के निर्देशों की अवहेलना और शासकीय कार्यों में उदासीनता पाए जाने पर इन तीनों सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के नियम

मुख्यालय निर्धारण: निलंबन काल के दौरान इन सभी सचिवों का मुख्यालय संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय नियत किया गया है।

जीवन निर्वाह भत्ता: निलंबन की अवधि में संबंधित सचिवों को शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ की इस सख्त कार्रवाई से जिले के अन्य पंचायत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Zee Bharat News 24
        
TAGGED:#BhindNews #MPNews #Suspension #ZilaPanchayat #MadhyaPradesh #PanchayatSecretary
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

मिलावटखोरी में लिप्त खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विशेष सघन अभियान चलाकर करें कार्रवाई – कलेक्टर

December 17, 2024
Uncategorizedक्राइमलोकल

भाजपा योजनाबद्ध तरीके से अमानवीय घटनाओं को बढ़ावा देने का काम कर रही – विधायक फूलसिंह बरैया

October 22, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर की गई छापामार कार्रवाई

March 2, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

रौन ब्लॉक में लगा सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प 28 को मिली नौकरी

February 24, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?