जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में आज मंगलवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी संघ की समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आशीष कुमार को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विभिन्न समस्याओं को लेकर जारी आंदोलन के दौरान मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी रण केंद्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक कार्यालय अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी दोनों पदों पर तैनात कर्मचारियों का समन्वय अतिआवश्यक है। इसी परिप्रेक्ष्य में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आशीष कुमार को अध्यक्ष पद पर आसीन करने के अलावा आनंद जी सुमन को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से सुभाष चन्द्र गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार कोषाध्यक्ष, रोहित सिंह प्रवक्ता व रण केंद्र सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में जंग बहादुर, पंचम लाल, रवीना, कुलदीप सिंह व विमल कुमार सहित सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी शामिल हुए।




