जी भारत न्यूज24
भिंड। भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित क्वारी नदी के किसानों से चर्चा की किसानों ने बताया कि हमारी सब्जी और फूलों की खेती बर्बाद हो गई है सरकार का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी हमारे कष्टों को सुनने नहीं आया किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने गंभीर सिंह भदौरिया अटेर तहसील के नेतृत्व में एस डी एम पराग जैन से चर्चा कर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें अति वृष्टि और बाढ़ में हुए नुक्सान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए किसानों के साथ पिछले साल की तरह धोखा किया गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे भिंड जिले में अटेर में सर्वाधिक प्रकरण नक्शा सुधार के लंबित हैं बन्दोबस्त के समय अधिकांश गांवों के नक्शे खराब कर दिये थे आज किसान सीमांकन कराता है तो मिलान नहीं होता है राजस्व अधिकारी और पटवारी इस बात की रिपोर्ट कर चुके हैं कि नक्शे गलत है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है किसानों के नक्शा सुधार के आवेदन चार चार वर्षों से लंबित पड़े हैं लेकिन सुधार नहीं हो रहा है सार्वजनिक तालाबों को तोड़ा जा रहा है लेकिन तालाब तोड़ने वालो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है इसलिए किसान संघ मांग करता है कि किसानों की समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जावे प्रति निधि मंडल में नमोनारायण दीक्षित अवधेश सिंह कुशवाह जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नरवरिया यतेन्द्र सिंह गुर्जर श्रीकांत राजू भटेले शामिल रहे




