Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइमप्रसाशन

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Zee Bharat News 24
Last updated: October 31, 2025 6:14 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ,उन्नाव।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान मे गत बुधवार को देर रात बेहटा मुजावर पुलिस और बदमाशो के मध्य मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे घायल होकर वह जमीन पर गिर गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा ।  पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बेहटामुजावर पुलिस, सर्विलांस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बांगरमऊ – सण्डीला मार्ग स्थित गोशा नहर पुल के निकट संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने हेतु इशारा किया। रुकने के बजाय बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के बाये पैर मे गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल से भागने मे सफल रहा। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत मे लिया । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम निसार उर्फ चांद पुत्र रज्जाक निवासी मदोखेपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर बताया है। आरोपी निसार ने थाना क्षेत्र के ग्राम माखनखेड़ा स्थित प्राइमरी विद्यालय से टैब व कस्बा बेहटा व गोसाकुतुब से दुकानों की शटर टोड़कर नगदी चोरी करने की बात स्वीकार की है। मौके से घायल आरोपी के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, चोरी के 7520 रु0 व प्राइमरी विद्यालय से चोरी किया गया टैब बरामद हुआ हैं। आरोपी के विरुद्ध जनपद उन्नाव में थाना बिहार में दुकान में चोरी व आर्म्स एक्ट के 02 मुकदमे एवं जनपद फतेहपुर में बन्दूक चोरी व दुकानों में चोरी के 02 अन्य मुकदमें पंजीकृत हैं। घायल आरोपी को पुलिस टीम द्वारा सीएचसी ले जाया गया । जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मालूम होकर बीते दिनों शटर टोड़ गिरोह ने पुलिस और पब्लिक की नाक में दम कर रखा था। गिरोह संडीला मार्ग पर आरएस चौराहा, ग्राम गोशा कुतुब तथा ग्राम बेहटा मुजावर स्थित कई दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का माल चोरी कर चुका है। बांगरमऊ और बेहटा मुजावर पुलिस चोरी की सभी घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

January 6, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

जल भराव की समस्या परेशान जनता ने नगर पालिका परिषद गंगाघाट पहुंचकर दिया प्रार्थना पत्र

December 18, 2025
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

झांसी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, आइकोनिक रोड पर चला विशेष अभियान

June 12, 2026
Uncategorizedदेशप्रसाशनलोकल

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी

February 10, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?