जी भारत न्यूज24
भिण्ड । जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष हेमांगी अरोरा एडवोकेट ने भाजपा की जिला मंत्री रश्मि खटीक को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का भिंड जिला संयोजक नियुक्ति किया है।
उन्होंने अपने मनोनयन पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह फाउंडेशन के बैनर तले समाज हित में कार्य करेंगी।
रश्मि खटीक को राजनीतिक एवं समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।




