Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

Zee Bharat News 24
Last updated: December 4, 2025 8:00 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को किसी भी दस्तावेजी समस्या या अन्य प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े – कलेक्टर

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं

50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान दें

भिण्ड। कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने समय सीमा के तहत आने वाले सभी विभागीय पत्रों तथा संबंधित गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि किस प्रकार समय सीमा का पालन करते हुए पत्राचार और कार्यों के निपटान में तेजी लाई जाए ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावी और सुचारु रूप से पूरी हो सकें।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। विशेष रूप से सभी विभागों को यह निर्देश दिये कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान दें। शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण न केवल आम जनमानस की शिकायतों को दूर करेगा, बल्कि जिले की समग्र ग्रेडिंग को भी सुधारने में सहायक होगा।

कलेक्टर ने आगामी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विषय में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को 6 माह पूर्व से उन कर्मचारियों की सूची तैयार करनी होगी जो सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके साथ ही उनकी फाइलें एवं पेंशन प्रकरण समय रहते संपूर्ण और सही ढंग से तैयार किए जाने चाहिए। जिससे सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को किसी भी दस्तावेजी समस्या या अन्य किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इससे न केवल कर्मचारियों की सुविधा होगी, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक संगठित और कुशल बनेगी।

नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं और शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बेहतर कार्य प्रणाली और जवाबदेही से ही जिले के विकास तथा जनसंतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए उनके घरों तक जाएं। इससे योजनाओं का सही उपयोग सुनिश्चित होगा और गांव-शहर के हर नागरिक को लाभ मिलेगा। इससे लोगों की समस्याओं को भी तुरंत समझकर समाधान किया जा सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी तथा कर्मचारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करें ताकि हर व्यक्ति तक योजनाओं का फायदा पहुंचे और विकास की गति तेज हो।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

बिजली कंपनी कार्मिकों को सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के परिसर में किसी भी समय चेकिंग का कानूनी अधिकार

July 16, 2024
देशप्रसाशन

अग्निवीर (वायु) की भर्ती हेतु आवेदन 17 जनवरी से

January 13, 2024
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलव्यापारशिक्षा

कलेक्टर एवं एडीएम ने प्रधान डाक घर भिण्ड पहुंचकर ध्वज क्रय किया

August 11, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

मणिकर्णिका वूमेंस क्लब द्वारा कंबल वितरण

January 12, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?