जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव, दिनांक 29 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) गर्वनिंग बोर्ड की बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार मैं किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक सचिव (आत्मा)द्वारा गत वर्ष कराए गए कार्यों के विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के प्रगतिशील किसानों को प्रदेश के बाहर पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में कृषि में आधुनिक तकनीक की जानकारी हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया। कृषि उत्पादन में वृद्धि लाने के उद्देश्य से कृषकों में प्रतियोगी भावना पैदा कर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 112 किसने के विषय में जानकारी देते हुए योजना में प्रतिभा किए जाने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी।
चालू वित्तीय वर्ष में जनपद में कृषि उत्थान हेतु संचालित की जा रही (आत्मा) योजना, राष्ट्रीय खाद एवं पोषण मिशन, मिलेट्स योजना, सबमिशन ऑन मैकेनाइजेशन योजना में इन सी टू योजना, नेशनल मिशन ओंन नेचुरल फार्मिंग में कराए जा रहे कार्य मतों के विषय में जानकारी देते हुए योजना से अवगत कराया की योजना का प्रमुख उद्देश्य किसानों की क्षमता विकास, कृषि अनुसंधान संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण एवं भ्रमण कराकर कृषकों को नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तकनीकी के बारे में जागरूक किया जाएगा।
राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण मिशन के सामान्य बीजों पर 50% अनुदान दिया जाएगा। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किस पाठशालाओं में किसानों को जागरूक किया जाएगा ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उप प्रभागीय वन अधिकारी,अग्रणी जिला प्रबंधक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, जिला विकास प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, निदेशक एफपीओ सहित जनपद के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




