जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड। ऑगनवाडी में कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ प्रार्थिया कठंवा गेट वार्ड न० 09 गोहद मे रहती है। प्रार्थिया पुष्पा पत्नी हरिशंकर अनूसूचित जाति की होकर कोरी जाति से है।
दिनांक 03.03.2025 दोपहर 1:00 बजे प्रार्थिया अपनी ड्यूटी करके लौट रही थी,तभी मकान के सामने गंगाराम दर्जी,विशम्बर उर्फ देवेन्द्र पुत्र मातादीन,प्रदीप पुत्र गंगाराम एंव देवेन्द्र पुत्र रामकिशन दर्जी अवैध निर्माण कर रास्ते पर अतिक्रमण कर रहे थे,प्रार्थिया द्वारा पूछने पर गालियां देने लगे और डंडे से मारने लगे, प्रदीप सेगर ने मंगलसूत्र तोड दिया।
प्रार्थिया के चोटे आई है,एवं चोट के कारण घुटने में दर्द हो रहा है। प्रार्थिया ने शिकायत पत्र में बताया कि आरोपी गणों ने जाते समय प्रार्थिया को धमकाते हुए कहा कि अगर रिर्पोट की तो जान से खत्म कर देगे।
प्रार्थिया ने भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के नाम गोहद एसडीओपी को शिकायत पत्र सौपते हुए आरोपीगणों पर कार्यवाही करने एवं आरोपियों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।




