जी भारत न्यूज़24
पंकज त्रिपाठी
थाना देहात पुलिस व डीएसबी की फरार स्थायी वारंटियों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक प्रदीप सोनी के नेतृत्व लोकसभा चुनाव व आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए चुनाव को शान्ती पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिला भिण्ड में अवैध शराब,अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों व स्थायी वारंटियों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड की कार्यवाही जारी है। थाना प्रभारी देहात निरीक्षक प्रदीप सोनी के द्वारा स्थायी वारंटियों को पकड़ने के लिये थाना देहात की टीम को डीएसबी की टीम के साथ जैतपुर आगरा रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा एक आरोपी जिसके विरूद्ध थाना देहात, सिटी कोतवाली, ऊमरी व मुरैना जिले के थानों करीब आधा दर्जन से अधिक लूट के मामले पंजीबद्ध थे जो विगत वर्षों से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा उसके गांव में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया था मुखबिर की सूचना पर से टीम द्वारा आरोपी को उसके गांव से ही दबोच लिया गया। स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप सोनी,प्रधान आरक्षक जुगराज चौहान,मृगेन्द्र जादौन,गौरव मिश्रा, हरवीर सिंह,धीरेन्द्र सिंह,सोनेन्द्र सिंह,आरक्षक सन्दीप सिंह,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,देवेन्द्र शर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




