जी भारत न्यूज24
जल भराव वाले क्षेत्र से पानी निकाला जा चुका है, जिले कहीं भी बाढ़ के हालात नहीं हैं
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने दिनांक 06 जुलाई एवं 07 जुलाई को हुई अत्यधिक वर्षा के कारण गोहद एवं मेहगांव में जलभराव के कारण आवागमन अवरुद्ध की सामान्य स्थिति से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। सभी जगह स्थिति सामान्य है, जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकाल दिया गया है। सभी मार्गों पर आवागमन चालू है।
चंबल, सिंध, पार्वती, क्वारी नदी में अति वर्षा के बाद पानी का स्तर भी सामान्य हो चुका हैं, सभी पड़ोसी जिलों से सतत् सम्पर्क और संबाद बनाया हुआ है।




