जी भारत न्यूज़24
खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन/परिवहन करते हुए 01 पोकलेन मशीन एवं 03 डम्पर जप्त
जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत होगी कार्यवाही
भिण्ड। जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में खनिज विभाग के दल द्वारा मध्य रात्रि में ग्राम बबेडी तहसील भिण्ड में खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने से 01 पोकलेन मशीन एवं 02 डम्पर को जप्त कर पुलिस थाना देहात कोतवाली की अभिरक्षा में रखा गया एवं तहसील गोहद अंतर्गत खनिज मिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने से 01 डम्पर पुलिस थाना गोहद की अभिरक्षा में रखा गया। जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही जावेगी।
खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




