जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी। शिक्षाणार्थियों एवं शोधार्थियों द्वारा अपने अध्ययन के दौरान इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, शैक्षणिक सहयोग एवं शोध व अनुसन्धान में सहयोग और बढ़ावा देने के लिए समाज कार्य विभाग डॉ0 बी0 आर0 अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान संस्थान के मध्यम से भीमा फाउण्डेशन व बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के बीच एम0ओ0यू0 (मेमोरेण्डम ऑफ़ अण्डरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किये गये |
बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति श्री मुकेश पाण्डेय के अनुमोदन एवं कुलसचिव श्री ज्ञानेंद्र कुमार एवं समाज कार्य विभाग डॉ0 बी0 आर0 अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ यतेंद्र कुमार मिश्रा एवं भीमा फाउण्डेशन की सचिव आराधना निराला एवं कोषाध्यक्ष चन्द्रभान द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षरित किये गये | भीमा फाउण्डेशन की सचिव आराधना निराला कहा कि इस अनुबंध के माध्यम से हम समाज कार्य विभाग के छात्र/छात्राओं में इंटर्नशिप में रूचि व संयुक्त परियोजनात्मक शोध व छात्र/छात्राओं के साथ विभिन्न कार्यक्रम, सेमीनार/बेबिनार, सम्मेलन एवं कार्यशालाओं में प्रतिभाग करते हुए सामाजिक संवेदनशीलता, जागरूकता एवं समझ आदि को विकसित किया जायेगा।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




