जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड में झांसी की बिजली की बात करें तो बिजली दिन में कितने बार जाती है और कितने घंटे के लिए जाती है इसका आंकड़ा लगाना संभव नहीं है, इतनी बार लाइट जाती है मुझे लगता है भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने के लिए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री वह इस तरह बिजली को जिलों में प्रदान कर रहे हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक डाउन हो और माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं ऐसा मेरा मानना है।
क्योंकि ऊर्जा मंत्री जो उत्तर प्रदेश के हैं वह गुजरात कैडर के आईएएस हैं, और अमित शाह के बहुत ही करीबी है ऐसा सुना जाता है, मुझे लगता है जिस कारण यह हमारे प्रिय सबके प्रदेश के प्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की छवि को खराब करना चाहते है , वैसे भी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने व्यक्तित्व के और कार्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश की जनता उनको हृदय से चाहती है,उत्तर प्रदेश में अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी के नेतृत्व ने छेड़ कानी की तो मान लीजिए भारतीय जनता पार्टी का पतन सुनिश्चित है। योगी आदित्यनाथ जी को पूरा देश प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है आज पूरा देश प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है,
बिजली की व्यवस्था बहुत खराब है जिला प्रशासन अपने आंकड़ों में बिजली कई घंटे देने की बात करता है,परंतु बिजली इस भयानक गर्मी में बहुत कम आ रही है, इसके लिए प्रदेश के मुखिया को अवगत कराकर सुधार की कामना करते हैं। लोकसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह से मनमानी की थी उसका परिणाम केंद्रीय नेतृत्व ने देख लिया है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




