जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । दिनांक 24/03/2025 को 17 एसएफएफ बटालियन भिण्ड के पेट्रोल पंप के सामने चाय की दुकान पर कट्टा दिखाकर,जान से मारने की धमकी देने व जबरन बसूली मांगने की रिपोर्ट फरियादी द्वारा आरोपी के बिरुद्ध दर्ज करायी गयी। उक्त घटना पर थाना हाजा पर अपराध क्र.153/25 धारा 308(5), 296,351 (3) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान मुखविर की सूचना पर से आरोपी को दिनांक 24/03/2025 को बटालियन गेट न. 05 से गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा मय जिन्दा राउण्ड जप्त किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जप्तसुदा मशरुका- 315 बोर का कट्टा,315 बोर के 01 जिन्दा राउण्ड जप्त किया।
निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह सेंगर (थाना प्रभारी),उनि. सुरेश मिश्रा,प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव,आरक्षक विशाल,अभिषेक यादव,विवेक करन,विवेक मिश्राकी सराहनीय भूमिका रही है।




