Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » श्री गहोई वैश्य पंचायत द्वारा 29वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

श्री गहोई वैश्य पंचायत द्वारा 29वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

Zee Bharat News 24
Last updated: January 24, 2026 8:29 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

सिद्धेश्वर मंदिर विवाह वाटिका में 10 जोड़े बने परिणय सूत्र में बंधे, समाज ने दिया आशीर्वाद

झाँसी। श्री गहोई वैश्य पंचायत झाँसी के तत्वावधान में 29वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आज सिद्धेश्वर मंदिर परिसर स्थित विवाह वाटिका में धार्मिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 10 जोड़े विधिवत विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गहोई वैश्य महासभा अध्यक्ष रामगोपाल छिरोलिया डललू भईया एवं महासभा महा मंत्री दीपक सांवला उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया, तत्पश्चात वि‌धिवत कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

 

सुबह से ही आयोजन स्थल पर मांगलिक वातावरण बना रहा। परंपरागत सजावट, ढोल-नगाड़ों, मंगल गीतों एवं रस्मों के बीच नवदम्पतियों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। समाजबंधुओं ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व में श्री गहोई वैश्य पंचायत की एक बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसकी अध्यक्षता रामप्रकाश नाछोला ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।

 

सामूहिक विवाह कार्यक्रम अध्यक्ष कमलेश सेठ रज्जू ने बताया कि सम्मेलन में 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधें, जिनकी समस्त वैवाहिक सामग्री पंचायत की ओर से प्रदान की जाएगी। वहीं विशाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में उपयोगी घरेलू सामग्री एवं उपहार भी प्रदान किए गए। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को जरूरत के अनुसार एक्टिवा स्कूटर, एलईडी, वाशिंग मशीन, पलंग, फ्रिज, अलमारी, सिलाई मशीन, मिक्सर, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान किए जाने की व्यवस्था रही।

 

आयोजन में समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद नागरिया, पंच हरिओम सेठ, राधेश्याम निखरा, रमेश सेठ, राजेन्द्र नगरिया, बृजेश बड़ोनिया, राजेन्द्र गेडा, अमित सेठ (सर जी), संजीव सोनी, उमेश गुप्ता, ओमप्रकाश बिशोरी, संजय डांगे, केदारनाथ पहाड़िया, डॉ. संदीप सरावगी, प्रदीप नगरिया, अरुण सेठ, ओमप्रकाश खांगट, अशोक बरसैंया, राकेश रावत, जे.पी. कटारे, भरत सेठ, अल्लू गांधी सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित झाँसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने कहा “सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एकता, सेवा और संस्कारों का श्रेष्ठ उदाहरण है। आज के समय में जब विवाह आयोजनों में दिखावा बढ़ रहा है, ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। नव वर-वधुओं को मेरा आशीर्वाद है कि वे प्रेम, विश्वास और संस्कारों के साथ अपना जीवन सफल बनाएं। समाज के युवाओं को भी आगे आकर सेवा कार्यों में सहयोग करना चाहिए।”

 

कार्यक्रम का संचालन संरक्षक प्रकाश नेता द्वारा किया गया। अंत में आयोजक श्री गहोई वैश्य पंचायत झाँसी ने उपस्थित समस्त समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए नवदम्पतियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशधार्मिकलोकल

अनोखी शिव लिंग जो अपने आप हुईं प्रकट,75 वर्षों से लगातार यहां होती आ रही है पूजा

March 9, 2024
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकलव्यापार

जिला प्रशासन की प्रशासनिक व्यस्था को ठेंगा दिखाते है माफिया

January 16, 2025
Uncategorized

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे 12th के एक छात्र की मौत, दूसरा कानपुर रेफर

March 4, 2025
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकल

श्री नरेंद्र मोदी के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यालय पर आनंद उत्सव मनाया गया

June 8, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?