Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जनपद में दिनांक 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम-डीएम
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशनराजनीति

जनपद में दिनांक 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम-डीएम

Zee Bharat News 24
Last updated: March 25, 2025 6:48 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

डीएम ने प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डैंपियर नगर पांचजन्य प्रेक्षागृह के सभागार में होने वाले कार्यक्रमों के भव्य एवं सफल आयोजन के दृष्टिगत माननीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया

प्रभारी मंत्री जी द्वारा दिनांक 25 मार्च 2025 को त्रिदिवसीय मेला/गोष्ठी/प्रदर्शनी का किया जाएगा भव्य शुभारम्भ।

मथुरा 24 मार्च। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि शासन की मंशाा के अनुसार केन्द्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा एवं सुशासन नीति के सफलतापूर्वक 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में दिनांक 25, 26 और 27 मार्च 2025 को डैंपियर नगर पांचजन्य प्रेक्षागृह के सभागार में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा। त्रिदिवसीय मेला/गोष्ठी/संवाद/प्रदर्शनी कार्यक्रम अन्तर्गत सरकार द्वारा किये गये कार्याे व चलायीं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विभिन्न विभागों जैसे-उद्योग, समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन, पंचायती राज, आवास, स्वतः रोजगार, जल निगम, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पुलिस विभाग कृषि, उद्यान, मत्स्य, अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता, खेल, कौशल विकास, बैकर्स द्वारा ऋण मेला, वन विभाग, श्रम विभाग, बाल विकास, पशुपालन सहित सभी विभागों द्वारा स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए योजनाओं से सम्बंधित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि त्रिदिवसीय कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर दिनांक 25 मार्च 2025 को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/प्रभारी मंत्री जनपद मथुरा श्री संदीप सिंह द्वारा किया जायेगा, दिनांक 26 मार्च 2025 को माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कुमार सक्सेना जी द्वारा किया जाएगा तथा दिनांक 27 मार्च 2025 को माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मीले श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी द्वारा कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया जाएगा। मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने उक्त त्रिदिवसीय कार्यक्रम को भव्य, आकर्षक एवं जनहितकारी बनाने के दृष्टिगत सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि त्रिदिवसीय मेला/प्रदर्शनी/गोष्ठी में जनपद की विगत 08 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याण की योजनाओं, स्थापित व निर्माणाधीन परियोजनाओं, नई औद्योगिक इकाईयों आदि के अच्छे फोटोग्राफ्स, मॉडल आदि को प्रदर्शित होंगी। विभागों द्वारा उनके विभाग से सम्बंधित कार्यो/योजनाओं के स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है, स्टाल पर सम्बन्धित विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी की पुस्तिका, पम्पलेट आदि होगी, जिन योजनाओं में आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, उनके बारे में लोगों को जानकारी देंगे और पात्र लाभार्थियों के वहीं पर फार्म भराने की व्यवस्था भी करायी गई है।  तीन दिवसीय कार्यक्रम को अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वाेदय आदि थीम पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम अन्तर्गत लाभार्थियों को टूल किट, ऋण वितरण, चेक और विभिन्न योजनाओं से आच्छादित आदि का वितरण भी जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाएगा। बैठक में माननीय विधायक मांट श्री राजेश चौधरी, माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव सहित सभी अपर जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

मथुरा ब्यूरो चीफ प्रतीक दुबे 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेश

दतिया स्टेशन पर पर गाडी संख्या 22469/22470 खजुराहो- निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ

May 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा उपहार: प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि

October 17, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सरकारी जमीन से मिट्टी का अवैध उत्खनन कर सरकार को लाखों रुपए राजस्व का चूना लगाया

June 25, 2025
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेश

विद्युत का प्रकाश उसे ही प्राप्त होता है जो प्रकाश की शरण में जाता है इसी तरह ईश्वरीय शक्ति का ज्ञान उसे ही प्राप्त होगा जो संतो की शरण में जाएगा – बृज रत्न वंदना श्री

April 7, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?