जी भारत न्यूज24
भिण्ड। सब जेल गोहद जिला भिण्ड में आज नवनिर्मित दो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन समारोह विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला भिण्ड एवं अनुभूति गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला भिण्ड के विशेष आतिथ्य में नवीन दो वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक हेमसरिता मिंज, नारायण सिंह कुशवाह कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी, सूरज कुमार प्रहरी, अभ्युदय सिंह सिकरवार प्रहरी, उमेश पाराशर प्रहरी, अजीत यादव प्रहरी, धर्मवीर सिंह राजपूत फार्मासिस्ट एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर न्यायाधीश ने कहा कि न्यायिक प्रकिया में तकनीकी संसाधनों का उपयोग समय की आवश्यकता है जिससे न्यायिक प्रकिया और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनेंगी। उन्होंने जेल प्रशासन की इस पहल को सराहना दी तथा निरूद्ध बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास हेतु सतत् प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जेल में निरूद्ध समस्त बंदीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने नयी सुविधा के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सब जेल गोहद प्रशासन द्वारा किया गया तथा अंत में सहायक जेल अधीक्षक हेमसरिता मिंज द्वारा अतिथि एवं सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।




