Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशमध्यप्रदेशलोकलविदेश

भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा

Zee Bharat News 24
Last updated: March 10, 2025 2:44 pm
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

दुबई। भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चार विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड द्वारा मिले 251 रनों के लक्ष्य को भारत ने 6 गेंद शेष रहते हासिल किया। भारत के लिए रोहित ने सर्वाधिकभारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्य भारतीय टीम ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने 6 गेंद शेष रहते खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया। न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर फाइनल में हार गई है।

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सैंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। केएल राहुल ने 33 गेंद में नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन ने 37, ब्रेसवेल ने 41 रन बनाए। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए।

पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली।

सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

12 साल के बाद जीत की खुशी मिलीं भारत को

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दुबई में हराकर अपने देश का गौरव बढ़ाया। इससे पहले वह 2013 में वनडे में आईसीसी टूर्नामेंट जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम 2 बार फाइनल में हारी। 2 बार सेमीफाइनल में सफर समाप्त हुआ। 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल में हार मिली थी। 2015 वनडे वर्ल्ड कप 2019 वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में हारी थी।

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

मध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले की 331266 लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 49,01,38,800 रूपये की राशि अंतरित की

March 15, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

पुलिस अंकल से बच्चों ने की दोस्ती बोले हाऊ आर यू पुलिस की पाठशाला में सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को किया जागरूक

December 15, 2025
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बांके बिहारी के चरणों में टेका मत्था; अधिकारियों को दी ‘भ्रष्टाचार’ पर सख्त चेतावनी

May 14, 2026
Uncategorizedदेशधार्मिकलोकल

दंदरौआ धाम में ‘स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन’ को मिला संतों का महाशक्तिशाली आध्यात्मिक संबल

November 16, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?