जी भारत न्यूज24
भाजपा में जिला अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक के समक्ष दावेदारों ने सौपे आवेदन पत्र,महिलाओं ने भी की दावेदारी
भिण्ड । भाजपा संगठन पर्व के दौरान भिंड जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन के लिए रायसुमारी की गई,उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक सागर विधायक शैलेंद्र जैन पूर्व, विधायक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपी कृष्णा नेमा ने अपेक्षित भाजपा सक्रिय कार्यकर्ताओं से बंद लिफाफे में जिला अध्यक्ष के लिए अपनी पसंद के कार्यकर्ता का नाम मांगा गया।सौहार्दपूर्ण वातावरण में बंद कमरे में चुनाव पर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सक्रिय कार्यकर्ताओं ने चयन कर्ता के रूप में अपने पसंद के कार्यकर्ता का नाम जिला अध्यक्ष के लिए राय सुमारी के दौरान सुझाया, जिसे निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक द्वारा बंद लिफाफे में अपने पास रख लिया गया और संगठन के प्रदेश मुख्यालय भोपाल में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। जहां से 30 या 31 दिसंबर को जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।रायसुमारी के दौरान बंद कमरे में केवल पर्यवेक्षक विधायक शैलेंद्र जैन एवं,जिला निर्वाचन अधिकारी बैठे थे, जिन्होंने अपेक्षित कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की।
रायसुमारी के पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नेमा द्वारा अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई एवं निर्वाचन के नियम,वरिष्ठ नेतृत्व के संदेश से अवगत कराया गया कार्यकर्ताओं के नाम दावेदार के रूप में आए। जिला निर्वाचन अधिकारी गोपी कृष्णा नेम ने कहा कि जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समर्पित भाव निष्ठावान और कर्तव्य और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करेंगे ऐसे कार्यकर्ताओं को सौंप जाएगी उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विश्वास सबका संकल्प और सब का विकास इस मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है प्रदेश नेतृत्व के समक्ष जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी व्यक्ति की है उनके समक्ष प्रस्ताव को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चार-चार नाम प्रस्ताव के रूप में लिए गए हैं जिस पर कर समिति बनाकर जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
जिला पर्यवेक्षक विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है अच्छे कार्यकर्ताओं को ही जिला जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी के साथ प्रस्ताव दिया है जिस पर विचार विमर्श कर संगठन के नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा आगामी चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है सभी कार्यकर्ता संगठन को सर्वव्यापी और सर्व समावेशी बनाकर मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिंड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया पूर्व मंत्री ओ पी एस भदौरिया, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में वीरेंद्र सिंह राणा अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट पूर्व जिला राजेंद्र शर्मा राजे,पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव काकर,पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर अजय सिंह भदोरिया एवं अपेक्षित मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी निर्वाचन अधिकारी गोपी कृष्ण नेमा के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी जाए वे कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सरोज जोशी, सीमा शर्मा,आरती पाठक,संगीता कौशल,रश्मि खटीक,जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष आभा जैन,बबली तोमर,श्रीमती ममता भदौरिया,पिंकी शर्मा आदि महिलाएं शामिल थी।




