Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति जनता का अटूट विश्वास जाग्रत हुआ है : जगदीश देवड़ा
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति जनता का अटूट विश्वास जाग्रत हुआ है : जगदीश देवड़ा

Zee Bharat News 24
Last updated: March 16, 2024 7:43 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज़24  

पत्रकार वार्ता में श्री देवड़ा ने कहा विकास और समृद्धि भारत को सिरमौर बनाने के लिए फिर बनेगी भारत में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार

भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मप्र सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पत्रकारवार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि पूरा देश चुनाव के मैदान में खड़ा है,जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के प्रति अटूट विश्वास जाग्रत हुआ है, और पूरा मन बना लिया है कि फिर से देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाने के लिए जनता जनार्दन ने पूरा मन बना लिया है,बस एक-दो दिन में आचार संहिता देश में लग जायेगी और लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो जायेगा, और अबकी बार केन्द्र में पुन: तीसरी बार श्री मोदी की सरकार बनने जा रही है बस चुनाव के निर्णयों का इंतजार है इस देश की अर्थव्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक सभी कठोर निर्णय मोदी सरकार ने लिये हैं, मँहगाई पर काबू पाने में भी मोदी सरकार सफल रही है,और विश्वगुरू बनने की कगार पर देश फिर से खड़ा हो गया है।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि विकास कार्यों पर जनता के बीच खरा उतरने का प्रयास सरकारों को करना चाहिए,ये काम उन्हीं का होता है लेकिन काँग्रेंस की सरकारों ने जनता के वोट को प्राप्त करने के बाद भारत के विकास और प्रगति के लिए नहीं सोचा। गरीब कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा की केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद के विचारों और अन्तयोदय के सपनों को साकार कर रही है। और राष्ट्र धर्म का पालन कर रही है। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा है कि आजादी के 75 वर्षो में काँग्रेंस की सरकारों ने देश के परिवेश को दरकिनार किया है।

उन्होंने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चाहते थे कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ उनका विकास हो और वह आत्म निर्भर बनें,उन्होंने कहा श्री मोदी का मूल मंत्र है कि अंतिम के छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, लाखों परिवार जनों को काँग्रेंस की सरकार ने चिंता नहीं की, पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पाई, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तौर पर जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुँचाने का कार्य नरेन्द्र मोदी सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों को साकार करने का काम अगर किसी ने किया है तो वो मोदीजी की सरकार ने किया है। उनकी विचारधारा की सोच है कि गरीब से गरीब व्यक्ति को विकास की दिशा से जोड़ा जाये जिसमें उसे सर्वजातीय समाज के व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराया है। आज उनके पक्के मकान, घर-घर में शौचालय, महिलाओं के लिए उज्जवला योजना के तहत घर-घर गैस सिलेण्डर व आयुष्मान योजना के तहत गरीब से गरीब मरीज को अच्छा इलाज मिल रहा है और से पाँच लाख तक का इलाज कराकर उनके जीवन को बदला।

उन्होंने कहा कि काँग्रेंस के राज में देश की सुरक्षा खतरे में हुआ करती थी और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कठोर निर्णयों के साथ पाकिस्तान के अंदर सर्जीकल स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तानों को करारा जबाब दिया और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने में मोदी जी की सरकार ने किया। मोदी जी की दृढ़ इच्छा के साथ जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर व 35 एस हटाकर एक समान नागरिकता के साथ कानून बनाकर कश्मीर की दिशा व दशा का बदलने का कार्य किया है,एवं मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कानून बनाकर उनको न्याय दिलाने का कार्य किया। अयोध्या में राम मंदिर बनाकर देश की आस्था का प्रतीक बनाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का हमारा एक ही उद्देश्य है कि 2047 तक विकसित भारत विश्व गुरू की और स्थापित करना और भारत हमारा सिरमौर बनें यह मोदी जी की कल्पना है। और अबकी बार 400 पार में हम सब संगठित होकर तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने के बाद नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। प्रेसवार्ता में भिण्ड-दतिया प्रत्याशी सांसद श्रीमती संध्या राय,मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं सदर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह भाजपा,लोकसभा चुनाव संयोजक अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया मंचासीन रहीं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

म.प्र. मदरसा बोर्ड के परीक्षा पत्र ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक

July 28, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

कई शिक्षकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब दो अतिथि शिक्षकों को सेवा से पृथक करने दिए निर्देश

January 8, 2025
Uncategorizedधार्मिकराजनीतिलोकल

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आभार-सह-उपहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

August 2, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

रामजानकी सेवा संघ अयोध्या के महन्त माधव मुकुन्द महाराज का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आगमन

November 23, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?