जी भारत न्यूज24
भिण्ड। जिले की समस्त शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं/मदरसों/अनु.शालाओं में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया जाना है। उक्त दिन ’विशेष भोज’ में सब्जी-पूरी-खीर अथवा सब्जी-पूरी-हलुआ तथा इसके साथ लड्डू का वितरण सुनिश्चित किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी जिले की किसी भी शाला में जाकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत ’विशेष भोज’ में भाग लेंगे तथा विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण करेंगे। इसके साथ-2 समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी अपने अपने क्षेत्र की किसी भी शाला में जाकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत ’विशेष भोज’ में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण करेंगे।




