जी भारत न्यूज24
भिण्ड।कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई अंतर्गत मंगलवार को जनपद कार्यालय लहार में जनसुनवाई करेंगे।
जिसके अंतर्गत 20 मई 2025 मंगलवार की जनसुनवाई जनपद कार्यालय लहार में प्रातः 11 बजे से होगी। इस जनसुनवाई में तहसील स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी के साथ जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय भिण्ड में प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी।




