जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
जनपद कन्नौज के एक युवक का शव करीब दस-बारह दिन पूर्व फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। भाई ने यहां के पुलिस अधीक्षक से एक युवती तथा उसके परिवारवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई गई है।
ज्ञात हो कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर के निकट बीते 26 नवंबर को एक युवक का शव पेड़ की डाल से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा गया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। आज सोमवार को मृतक के भाई विद्याराम पुत्र दरवारी लाल निवासी ग्राम हरौल पुरवा थाना इंदरगढ़ कन्नौज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि उसका भाई अंकिल 22 वर्ष नोएडा में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र की ही एक लड़की से उसका संपर्क हो गया। बीते 25 नवंबर को इसी युवती ने उसके भाई को फोन कर अपने घर बुलाया था। इसके बाद 26 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे उसे पुलिस से सूचना मिली कि भाई का शव फांसी पर लटका हुआ है। ख़बर मिलते ही वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और लोगों से पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि वह युवती से मिलने यहां आया करता था। भाई के अनुसार घटना के एक दिन पूर्व मृतक का युवती के साथ फोटो वीडियो और रिकार्डिंग भी उसके पास मौजूद है साथ ही रिकॉर्डिंग है। भाई का आरोप है कि युवती ने धोखाधड़ी करके उसके भाई को बुलाया तथा हत्या कर उसे फांसी का रूप दे दिया। मृतक के भाई ने युवती, उसके पिता व भाई के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई है।




