जी भारत न्यूज24
भिण्ड। मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय म.प्र. एवं कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार ‘‘पंच-ज’’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से गत 05 जून 2024 से 15 अगस्त 2024 तक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड की कुशल मागदर्शन में हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड की अध्यक्षता में एवं सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड की उपस्थिति में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नं. 1 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर हिमांशु कौशल, सचिव/जिला न्यायाधीश द्वारा विद्यालय के समस्त छात्रों को अवगत कराया कि हमारे आने वाली पीड़ियों हेतु विरासत में कंकीर्ण की इमारतों की जगह हमें एक हरा-भरा स्वच्छ वातावरण उनके प्रदान करना चाहिए। वृक्ष न सिर्फ हमें प्राणदायी ऑक्सीजन देते हैं बल्कि वे कॉर्बन-डाई-ऑक्साइड को अवशोषित कर, वर्तमान में ग्लोबल वार्मिग के कारण उत्पन्न खतरे को कम करने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हमें नियमित वृक्षारोपण करना चाहिए तथा रोपित पौधों की सुरक्षा एवं उनके बडे हो जाने तक नियमित रूप से जल संचय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में सहायक सिद्ध हो सके। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल सी.पी. चौहान, धीरज गुर्जर अध्यापकगण, विद्यालय के समस्त छात्र एवं कु. ज्योति शर्मा पीएलव्ही भिण्ड उपस्थित रहे।




