जी भारत न्यूज24
हमला करते हुए वीडियो हुआ सोसल मीडिया पर वायरल।
बुंदेलखंड झाँसी। से इस वक्त की बड़ी खबर…
जहां उल्दन थाना क्षेत्र के बँगरा तिराहे पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कगर निबासी 26 वर्षीय वंदना अहिरवार की शादी पांच साल पहले झाँसी निवासी दीपक अहिरवार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।
इसी कड़वाहट के चलते आज पति दीपक ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




