जी भारत न्यूज24
पंकज त्रिपाठी
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने पुलिस व सायबर सेल टीम को दी शाबासी
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. आसित यादव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में मौ पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 22/05/2024 को मौ मेहगांव रोड पर चिरौल गांव के पास पंकज भदौरिया पुत्र विशाल सिंह उम्र 35 साल निवासी कुलदीप पेट्रोल पम्प के सामने लहार रोड भिण्ड की अज्ञात आरोपीगण के द्वारा लोहे के छुरा से मारकर हत्या करने की रिपोर्ट पर से थाना मौ जिला भिण्ड में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 171/2024 धारा 302 भादवि. का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा थाना प्रभारी मौ डॉ. संतोष यादव को अज्ञात आरोपीगणो की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । थाना मौ पुलिस ने सायबर सेल की मदद से अज्ञात आरोपीगण की पतारसी कर मृतक पंकज भदौरिया पुत्र विशाल सिंह उम्र 35 साल निवासी कुलदीप पेट्रोल पम्प के सामने लहार रोड भिण्ड की पत्नी प्रभा तोमर से आयूष परिहार पुत्र प्रबल प्रताप परिहार उम्र 20 साल निवासी मकान नं. 110 सैनिक कालोनी ग्वालियर एवं भानू पवैया पुत्र बलराम सिह पवैया उम्र 21 साल निवासी ग्राम गुहीसर थाना मौ जिला भिण्ड के अवैध सम्बन्धों के चलते आयूष परिहार पुत्र प्रबलप्रताप परिहार उम्र 20 साल निवासी मकान नं. 110 सैनिक कालोनी ग्वालियर एवं भानू पवैया पुत्र बलराम सिह पवैया उम्र 21 साल निवासी ग्राम गुहीसर थाना मौ जिला भिण्ड के साथ मिलकर मृतक पंकज भदौरिया पुत्र विशाल सिंह उम्र 35 साल निवासी कुलदीप पेट्रोल पम्प के सामने लहार रोड भिण्ड की लोहे का छुरा मारकर हत्या कर दी थी । दिनांक 23/05/2024 को आरोपीगण आयूष परिहार पुत्र प्रबलप्रताप परिहार उम्र 20 साल निवासी मकान नं. 110 सैनिक कालोनी ग्वालियर,भानू पवैया पुत्र बलराम सिह पवैया उम्र 21 साल,प्रभा तोमर पुत्री सामन्त सिह तोमर पत्नी पंकज भदौरिया उम्र 23 साल निवासीगण ग्राम गुहीसर थाना मौ जिला भिण्ड (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका :-
उल्लेखनीय कार्य में पुलिस थाना मौ के निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र सिह,विवेक प्रभात,सहायक उपनिरीक्षक नेतराम सिह,रामविलाश शर्मा,मुन्ना सिह सिकरवार,एएसआई सत्यवीर सिह (सायबर सेल),प्रधान आरक्षक इरशाद अली,अजय कुमार शर्मा,राजकुमार, हेमन्त आर्य,दीवान सिह गुर्जर,पान सिह,आरक्षक ओमवीर,जहीर मोहम्मद,सत्यप्रतार,रंजीत,सुभाष, विनोद,अचित्र सेगर,रामबरन सिह, मोनू किरार,अरविन्द सिह,आकाश परिहार,शत्रुघन सिह गुर्जर,नीरज, महिला आरक्षक अंचल जादौन, आरक्षक आनन्द दीक्षित (सायबर सेल),सुनील भदौरिया एवं व्हीडीएस वीर सिह की सराहनीय भूमिका रही है।
अंधे कत्ल का खुलासा कर,थाना मौ पुलिस द्वारा आरोपीगणों को किया गया गिरफ्तार




