जी भारत न्यूज24
भिण्ड । भिण्ड – दतिया लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी संध्या राय को जिताने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन के नेतृत्व में महिला मोर्चा,गीता राजावत, संगीता, कविता भदौरिया एवं सभी महिला कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। शाम 6 बजे शहीद पार्क वाटर बॉक्स पर वार्ड नम्बर 3 की सभी महिलाओं को बुलाकर भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का आग्रह किया और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने कहा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। महिला मोर्चा के साथ साथ वार्ड नम्बर 3 के पार्षद रामकिशोर कुशवाह (जीसुक) भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नमो नारायण दीक्षित मौजूद रहे
भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में किया जनसंपर्क




