जी भारत न्यूज24
मेहगांव। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेरा द्वारा मध्य प्रदेश के 31 जिलों में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्षों की की गई नियुक्ति पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव तथा मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के झुझारू कर्मठ संघर्षशील नेता प्रमोद चौधरी ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा है कि मैं आशा करता हूं कि आप मध्य प्रदेश में कांग्रेस की रीति नीति से किसानों को जोड़ते हुए उनके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे मध्य प्रदेश की किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ आप अपने जिले में किसानों की आवाज बनेंगे और उनकी समस्याओं पीड़ा और अधिकारों को प्रभावशील ढंग से उठाएंगे आप सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के मनोनयन से किसान वर्ग को संघर्ष की नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी इसी विश्वास और अपेक्षा के साथ आपको पुनं हार्दिक शुभकामनाएं




