Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज निर्माण में आई तेजी
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज निर्माण में आई तेजी

Zee Bharat News 24
Last updated: July 27, 2025 7:56 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

सफलतापूर्वक हुई 5 गार्डर की लॉन्चिंग

इंजीनियरिंग विभाग द्वारा महज 150 मिनट में 5 गार्डर किए गए लॉन्च

छतरपुर। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल निर्देशन में झांसी मंडल द्वारा यात्री सुविधा और संरक्षा की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों के साथ ही अन्य स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंडल के महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरु हो गया है। फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए 5 गार्डर की सफल लॉन्चिंग कर दी गई है। यह कार्य महज 150 मिनट पूरा कर लिया गया है। निर्माण से संबंधित कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। फुट ओवरब्रिज के लिए कुल 11 गार्डर लॉन्च किए जाने हैं। शेष 6 गार्डर अगले 2 दिन में लॉन्च किए जाएंगे।

ब्रिज इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में कुशल कारीगरों द्वारा गार्डर की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की गई. गौरतलब है कि, मंडल के अधिकतर रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद अधिकतर स्टेशनों पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ गई है। इसको ध्यान में रखते हुए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

उल्लेखनीय है कि झाँसी मंडल के 11 महत्वपूर्ण स्टेशनों — मुरैना, डबरा, दतिया, भिंड, ललितपुर, उरई, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, महोबा, महाराजा छत्रसाल छतरपुर एवं टीकमगढ़ — पर 12 मीटर चौड़े आधुनिक फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन पुलों के निर्माण से यात्रियों को प्लेटफॉर्मों के बीच सुगम, सुरक्षित एवं बाधारहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

इन फुटओवर ब्रिजों के निर्माण से यात्रियों को प्लेटफॉर्म के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए में आसानी होगी और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके अतिरिक्त, ये चौड़े व सुलभ एफओबी भारी भीड़ वाले समय में भी यात्रियों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करेंगे। इन संरचनाओं से न केवल यात्री सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि रेलवे के परिचालन में भी सुगमता और दक्षता आएगी।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि मंडल के 11 स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। कम आवागमन वाले स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

पुलिस जांच में सगा भाई निकला किशोरी का हत्यारा

October 25, 2025
Uncategorizedप्रसाशनशिक्षा

कलेक्टर ने शाईनिंग ग्लोरियस स्कोलर्स पब्लिक स्कूल रौन संचालक को दिया नोटिस

July 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 365 के तहत राष्ट्रपति शासन पश्चिम बंगाल में लगाया जा सकता है

April 14, 2025
Uncategorizedधार्मिकराजनीति

हिंदुओं की आस्था का महाकुंभ विपक्षी पार्टियों की आपत्तिजनक टिप्पणी आखिर क्यों ?

February 19, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?