जी भारत न्यूज़24
बी.एल.ओ. के कार्य में लापरवाही बरतने तथा अधिरोपित आरोप प्रमाणित पाये जाने पर की कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने विभागीय जांच अधिकारी के पत्र द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर दिनेश कुमार शर्मा प्रा. शिक्षक शा.प्रा.वि. सिमार बी.एल.ओ. भाग संख्या 205 सिमार, सतीश सिंह कुशवाह, मा.शिक्षक शास.मा.वि. सींगपुरा भाग संख्या 277 सींगपुरा, दीपक सिंह राजावत प्रा.शिक्षक प्रा.विद्यालय सुरावली तहसील मेहगांव बीएलओ भाग संख्या 220 सुरावली द्वारा बी.एल.ओ. के कार्य में लापरवाही बरती गई तथा उन पर अधिरोपित आरोप प्रमाणित पाये जाने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 10 के तहत् प्रा.शिक्षक दिनेश कुमार शर्मा, मा.शिक्षक सतीश सिंह कुशवाह, प्रा.शिक्षक दीपक सिंह राजावत के विरूद्ध एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी जाती है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




