जी भारत न्यूज24
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार भिण्ड में किया गया। इस दौरान एडीएम एल.के. पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव समस्त कार्यक्रम अधिकारी/समस्त नोडल अधिकारी, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त आर.आई.सेल. समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाईजर एवं आर.आर.टी. डब्ल्यू.एच.ओ. भिण्ड, क्षेत्रीय समन्वयक, एन.आई. संभाग ग्वालियर उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने बैठक में जिला टास्कफोर्स (टीकाकरण), दस्तक अभियान मिडरिव्यू, निरोगी काया अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एमडीआर/सीडीआर, जिला क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, जिला मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम तथा ग्राम दंदरौआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व ग्राम पड़कोली में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाये जाने के सम्बंध में चर्चा की गयी, जिसमें कम प्रगति वाले ब्लॉक को आगामी बैठक तक रिपोर्ट में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने आर.बी.एस.के. मॉनिटरिंग डेटा पर गंभीर चर्चा करते हुये आदेशित किया कि समस्त आर.बी.एस.के. वाहनों में जी.पी.एस. लगवाये जायें तथा सार्थक एप के उपयोग का कड़ाई से पालन किया जाये।




