जी भारत न्यूज24
विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक
भिण्ड । मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के निर्देशन में चौधरी रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति भिंड द्वारा विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक विषय को लेकर विज्ञान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि स्वदेशी तकनीकी उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देकर हम अपनी आत्मनिर्भरता को मजबूत कर सकते हैं। स्वदेशी तकनीक उत्पादन विशेष रूप से अर्थ व्यवस्था को मजबूत और स्थिर बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान के बिना हमारी जिंदगी में कुछ नहीं है। विकसित भारत का सपना पूरा करने में विज्ञान और तकनीकी का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री अरविंद यादव कृषि विशेषज्ञ ने कहा कि जन जन तक विज्ञान को पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निकालकर समाज के पटल पर लाना होगा। नेहरू युवा केन्द्र के अंकित दुबे ने कहा यदि युवाओं और बच्चों को सही दिशा व प्लेटफार्म मिले तो हमें कई वैज्ञानिक निकलेंगे। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं, बच्चों ने सहभागिता कर विज्ञान के महत्व को समझा।




