Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » बिहार में भरत भूषण तिवारी के ‘फर्जी एनकाउंटर’ पर भिण्ड में फूटा गुस्सा, BYSS ने दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग
देशलोकल

बिहार में भरत भूषण तिवारी के ‘फर्जी एनकाउंटर’ पर भिण्ड में फूटा गुस्सा, BYSS ने दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Zee Bharat News 24
Last updated: June 22, 2026 10:08 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड। बिहार के भोजपुर (आरा) में क्रांतिकारी सपूत और समाजसेवी भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर को लेकर मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ‘भारतीय युवा शक्ति संगठन’ (BYSS) मध्य प्रदेश ने इस घटना को “फर्जी एनकाउंटर” करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन के पदाधिकारियों ने भिण्ड के ऐतिहासिक गौरी सरोवर स्थित महाकाल मंदिर के पास एकत्रित होकर मृतक भरत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर सरकार की मानसिकता का प्रतीक: नंदकिशोर शर्मा

भारतीय युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकिशोर शर्मा (नन्दू भैया) ने बिहार पुलिस और वहां की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “जब भरत भूषण तिवारी ने बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर हथियार डाल दिए थे, तो उसके बाद उनका एनकाउंटर करना सरासर गलत और अमानवीय है। यह बिहार सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।”

नंदू भैया ने आगे कहा कि बिहार में बलात्कारी और बड़े अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जिन पर पुलिस हाथ डालने से डरती है। वहीं दूसरी ओर, गांव में बाढ़ पीड़ितों की समस्या उठाने वाले और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता का इस तरह खात्मा कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भरत भूषण तिवारी से किसी जनप्रतिनिधि या राजनेता को कोई खतरा था, या वह कोई आतंकवादी थे जो उनका एनकाउंटर कर दिया गया?

“दोषी पुलिसकर्मियों के घरों पर चले बुलडोजर, मिले मुआवजा”

संगठन ने केंद्र और बिहार सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी के घर का चिराग बुझने की पीड़ा सिर्फ उसके माता-पिता ही समझ सकते हैं। संगठन ने मांग की है कि:

घटना में शामिल सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

दोषियों के घरों पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए।

पीड़ित परिवार को शासन स्तर से शीघ्र न्याय और उचित मुआवजा दिलाया जाए।

श्रद्धांजलि सभा में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

गौरी सरोवर महाकाल मंदिर के पास आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश कानूनी सलाहकार रविन्द्र शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश सचिव डॉ. युगल चूणावत, श्यामसुन्दर पचौरी, शिवमसिंह राजावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू श्रीवास, जिला अध्यक्ष विजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष आशीष जोशी, एडवोकेट मोहित पाण्डेय, गुलाब सिंह, ग्वालियर-चम्बल प्रभारी दिनेश उपाध्याय और प्रवक्ता चन्द्रकान्त बौहरे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे और पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने 05 मई को सायं 5 बजे से 07 मई सायं 6 बजे तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर लगाया प्रतिबंध

May 3, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रावतपुरा धाम हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

December 25, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकलव्यापारशिक्षा

भिण्ड जिले में छाई है ई-रिक्शा दीदी की चर्चा

January 22, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइमदेशराजनीति

पश्चिम बंगाल में और बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं पर केंद्र सरकार की चुप्पी बीजेपी का चुनाव समीकरण घट रहा है…………………

April 16, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?