जी भारत न्यूज़24
भिन्ड।लोकसभा 2024 मे वही भारतीय जनता पार्टी से बर्तमान सांसद संध्या राय उम्मीदवार है
कल कांग्रेस ने अपनी सूची जारी कर भिंड दतिया लोकसभा सीट से पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फूल सिंह बरैया को मैदान मे उतारा है, जैसे ही इस बात की खबर कांग्रेसियो को लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सब अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए समीकरण बनाने लगे
वही मेहगांव विधानसभा से अपनी त्यारी करने वाले व कांग्रेस मे प्रदेश महामंत्री प्रमोद चौधरी ने अपने सेकड़ो कार्यकर्त्ताओं के साथ मेहगांव नगर व गोरमी नगर मे एक दूसरे को माला व ग़ुलाल से बधाई डी एवं 100-100 किलो लड्डूओ को बांटकर जनता का मुँह मीठा करवाया
प्रमोद चौधरी ने कहा की इस बार 2024 मे भिंड दतिया से फूल सिंह बरैया जी जीत कर संसद मे जा रहे है बरैया जी हमेशा विकास का कार्य कराते है और बरैया जी को हर वर्ग का सम्पूर्ण समर्थन मिल रहा है प्रमोद चौधरी ने कहा की इस बार भिंड दतिया सीट का पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूटेगा और बरैया जी लाखो मतों से विजयी होंगे




