Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय भिण्ड
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय भिण्ड

Zee Bharat News 24
Last updated: November 15, 2025 6:52 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम के अन्तिम चरण में बाईक रैली एवं विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से हुआ सप्ताह का समापन।

भिण्ड।  माननीय प्रशासनिक न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष महोदय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दिनांक 09.11.2025 से 14.11.2025 तक विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया गया। जिसमें विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ देने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जन सामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्राधिकरण, भिण्ड एवं तहसील विधिक सेवा समितियों लहार/गोहद एवं मेहगांव में भी साप्ताहिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई।

इसी क्रम में आज दिनांक 14.11.2025 को जिला मुख्यालय स्तर पर बाईक रैली के माध्यम से न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर माननीय श्री के.एस.बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला प्राधिकरण, भिण्ड द्वारा बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रैली का उद्देश्य आमजनों में विधिक सेवा संस्थानों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूकता प्रसारित करना था जिससे वह उक्त योजनाओं के बारें में जागरूक बने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करते हुए एक सशक्त नागरिक की भूमिका समाज में अदा कर सकें। उक्त अवसर पर जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सचिव जिला प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अभिभाषक्रण, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, पैनल लाॅयर्स, न्यायालयीन एवं जिला प्राधिकरण, भिण्ड के कर्मचारीगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स, नगर रक्षा समिति के सदस्यगण, स्वंयसेवी संगठनों के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा उक्त बाईक रैली में सहभागिता की गई।

इसके अतिरिक्त आज दिनांक 14.11.2025 को बाल दिवस के अवसर पर सुश्री अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीष/सचिव, जिला प्राधिकरण, भिण्ड की अध्यक्षता में पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, भिण्ड में एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 1, भिण्ड में चित्रकला, स्लोगन एवं फैंसी ड्ेस इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन नालसा एवं सालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देष के महापुरूषों के व्यक्तित्व को निखारने एवं उन्हें सराहने के उद्देष्य से किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिताओं में अब्बल आए छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं उपरोक्त प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हुए समस्त छात्र-छात्राओं को प्रषस्ति पत्र देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। उक्त अवसर पर श्री देवेष शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं उक्त दोनों विद्यालयों के प्राचार्यगण, समस्त स्टाफगण एवं पीएलव्ही श्री मंजर अली, ब्रजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिले में भू-माफिया के विरुद्ध सतत् रुप से कार्यवाही जारी

March 21, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलाइफस्टाइललोकल

ग्रीष्म ऋतु में पेय जल की उपलब्धता सुलभ हो इसके लिए सभी इंतजाम किए जाए – चंबल संभागायुक्त

April 6, 2024
उन्नाव में अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री और राशन वितरित करते सपा नेता शरीफ खान।
Uncategorized

भीषण अग्निकांड से राख हुए कई घर, सपा नेता शरीफ खान ने पीड़ितों को बांटी 15 दिन की राहत सामग्री

April 29, 2026
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलाइफस्टाइललोकल

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

December 1, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?