जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री रहे बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई वक्ताओं ने उन्होंने दलित छात्रों के हित में किए गए कार्यों की चर्चा भी की
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा तथा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैजफारूकी ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी संविधान समिति के सदस्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अनुसूचित जाति उत्थानके लिए अनेको योजनाएं लागू की
उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह तथा चंद्र प्रकाश शुक्ला छुना ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत सरकार में सबसे लंबे समय तक बाबूजी मंत्री रहे आज अनुसूचित छात्रों के लिए छात्रावास तथा अनेक सुविधाएं यदि उनको प्राप्त हो रही है तो उनका सूत्रपात करने वाले बाबू जगजीवन राम ही है स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में भी उनका नाम सदैव आदरसे लिया जाएगा
महासचिव अजय गौतम उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव हनुमत सिंह चंद्रप्रकाश शुक्ला, जितेंद्र सिंह जीतू, उमेश अवस्थी, महेश प्रजापति इत्यादि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




