Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » विकसित भारत बनाने का लक्ष्य – केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया
देशराजनीति

विकसित भारत बनाने का लक्ष्य – केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया

Zee Bharat News 24
Last updated: January 24, 2024 8:06 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य – मंत्री  राकेश शुक्ला

सरकार का संकल्प है कि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे – क्षेत्रीय सांसद श्रीमती राय

लहार, अमायन एवं भिण्ड में आयोजित शिविर में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया

भिन्ड । केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिण्ड जिले के भ्रमण के दौरान लहार, विकासखण्ड मेहगांव के अमायन एवं भिण्ड में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में भाग लिया तथा आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, उज्जवला योजना, स्व-सहायता समूह सहित अन्य योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाने का अभियान है।

संकल्प यात्रा की यह गाड़ी मोदी की गारंटी की गाड़ी है

 

भारत को विकासशील से विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है। गरीबी मुक्त देश का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि, किसान सम्मान निधि सहित ऐसी ही कई योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है, गरीबों को राशन पहुंचाया जा रहा है। किसान सम्मान निधि से सीधे किसान के खाते में 6 हजार रुपए की राशि पहुंचाई जा रही है। उज्जवला योजना से गैस चूल्हा मिलने से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली हैं।

विकसित भारत अभियान के दौरान नए आवास हितग्राही, पीएम सम्मान निधि, उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को जोड़ा गया है।

 

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार हर गरीब वर्ग की चिंता कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। इसके लिए शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव जाकर वंचित पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान कर रहे हैं।

 

क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केन्द्र व राज्य शासन की योजनाओं का लाभ जन- जन तक पहुंचे। केन्द्र एवं राज्य सरकार का संकल्प है कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल- जल योजना के तहत नल कनेक्शन, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से वंचित लोगों को इन सभी योजनाओं का लाभ मिले कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।

 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, विधायक लहार  अम्बरीश शर्मा, विधायक भिण्ड  नरेंद्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व मंत्री डबरा श्रीमती इमरती देवी, पूर्व मंत्री  ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद  भागीरथ प्रसाद, पूर्व सांसद  अशोक अर्गल, पूर्व विधायक  रणवीर जाटव, कॉपरेटिव बैंक पूर्व चेयरमैन  केपी सिंह, कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव, एसपी डॉ असित यादव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

गुरु ही इस संसार मे हमें संवार कर व तराश कर महान बनाते हैं – नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला

July 21, 2024
Uncategorizedदेशधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं स्वामी विवेकानंद के विचार : अतुल रमेश पाठक

January 12, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया…..”

April 25, 2024
Uncategorizedदेशधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

ईद का त्यौहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

April 12, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?