Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » गुरु ही इस संसार मे हमें संवार कर व तराश कर महान बनाते हैं – नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

गुरु ही इस संसार मे हमें संवार कर व तराश कर महान बनाते हैं – नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला

Zee Bharat News 24
Last updated: July 21, 2024 6:21 pm
Zee Bharat News 24
7 Min Read

जी भारत न्यूज24

गुरु की बातों को अंगीकार कर अपने जीवन में उतारना आवश्यक है – सांसद श्रीमती राय

सफलता के लिए परिश्रम से ज्यादा गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है – विधायक श्री कुशवाह

शास. उत्कृष्ट उमावि क्र. 01 में हुआ गुरू पूर्णिमा का कार्यक्रम

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने किया गुरूजनों का सम्मान

छात्रों को जीवन में गुरूजनों की महत्ता से कराया अवगत

भिण्ड। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की विशेष उपस्थिति में आज गुरूपूर्णिमा के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 01 में गुरूजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कार्यक्रम में पधारे संत श्री अनिल पाठक जी महाराज, संत श्री विजय महाराज जी कुंडेश्वर मंदिर, गायत्री परिवार मोहर सिंह भदौरिया जी का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ला ने मां सरस्वती एवं महर्षि वेद व्यास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने छात्रों को जीवन में गुरूजनों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आज महर्षि वेद व्यास जी के जन्मदिवस पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई गुरु होता है, हम सब के जीवन में कोई न कोई हमारा आदर्श होता है। वे भी हमारे गुरु के समान होते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अपना गुरु नहीं बनाया है वो सभी अपने जीवन में एक गुरु अवश्य बनाएं। माता-पिता के बाद गुरु ही एक ऐसी शख्सियत होते हैं जो हमारे जीवन को संवार कर प्रकृति का सिद्ध पुरुष एवं महान बनाने व तराशने में अपना अहम योगदान देते हैं। गुरु की महत्ता को हम अंगीकार कर अपने जीवन में उतार कर समाज के प्रति व राष्ट्र के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें, ऐसा आचरण करें।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुकुल की परम्परा को पुनः जीवित करने का काम अपने हाथों में लिया है। गुरुकुल की परिकल्पना को साकार करने का काम मुख्यमंत्री जी ने किया है। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज हम सभी गुरुकुल की परम्परा को जीवित करने का संकल्प लें और अपने गुरुजनों का सम्मान करें।
उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्कृष्ट छात्रों की वजह से आज भिण्ड की पहचान बदल रही है। डकैतों के नाम से पहचाना जाने वाले भिण्ड से बच्चे आईएएस और आईपीएस बनकर निकल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्रा पूरे मनोयोग के साथ विद्या अध्ययन कर विद्यालय सहित जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। खूब-पढ़े और आगे-बढ़ें। बच्चे राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग करें, बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

सांसद संध्या राय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, बच्चों का बेहतर भविष्य गुरूजनों द्वारा ही बनाया जाता है। बच्चे जब सफलता हासिल करते हैं और जीवन में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करते हैं तो माता-पिता के अलावा सबसे ज्यादा खुशी गुरूजनों को होती है। उन्होंने कहा कि गुरूजनों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। उनकी सीख जीवन में हर वक्त बड़ी काम आती है। गुरु पूर्णिमा हमारी प्राचीन कालीन गुरु शिष्य परंपरा को याद करने का अवसर ही नहीं, बल्कि हमें अपने गुरुजनों व शिक्षकों की अच्छी बातों को आत्मसात कर गुरु के महत्व को समझना व उनकी बातों को अंगीकार कर अपने जीवन में उतारना आवश्यक है।

विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है। इस दिन, शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका सम्मान करते हैं। गुरु पूर्णिमा भारत में अपने आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ अकादमिक गुरुओं के सम्मान में उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला पर्व है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन का होना नितांत आवश्यक है। “अनुशासन बड़ी बात नहीं यह सिर्फ अपने काम को ठीक से करना उसका एक सार्वभौमिक तरीका है” वास्तव में यदि हमें अपने माता-पिता का व अपने गुरु का नाम रोशन करना है तो अपने को एक अनुशासित जीवन शैली अपनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सोना तपकर भी तब तक आभूषण नहीं बन सकता जब तक सुनार सोने को सांचे में ढालकर कारीगरी न करे। उसी प्रकार व्यक्ति परिश्रम करके भी तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक गुरु ज्ञान देकर सही दिशा में उसका मार्गदर्शन न करे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधरोपण

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 01 में आम का पौधरोपण किया। इस दौरान सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।

मंत्री श्री शुक्ला ने सीएम राइज स्कूल मेहगांव में किया गुरुजनों का सम्मान

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की विशेष उपस्थिति में आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय मेहगांव में गुरुजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शुक्ला ने उपस्थित गुरुजनों का सम्मान किया। साथ ही छात्रों को जीवन में गुरुजनों को महत्ता से अवगत कराया। इस दौरान एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, साधु-संत, गणमान्य नागरिक, विद्यालय स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय मेहगांव परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत आम का पौधा लगाया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

पुलिस जांच में सगा भाई निकला किशोरी का हत्यारा

October 25, 2025
Uncategorized

झांसी: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, ओवरटेक के चक्कर में पलटे बियर और सब्जी से लदे दो ट्रक, चालक घायल

April 16, 2026
प्रसाशनलोकल

अटेर: आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विवादों में, 3 माह बाद भी जांच की फाइल नहीं खिसकी

April 8, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशविदेश

ताइक्वांडो में श्रेष्ठी अवस्थी ने जीता गोल्ड मेडल

April 22, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?