जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश (झांसी) | झांसी विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा आवंटित संपत्तियों के भुगतान और उसकी पारदर्शिता को लेकर एक महत्वपूर्ण आम सूचना जारी की गई है। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा आवंटित समस्त प्रकार की सम्पत्तियों के सापेक्ष देय धनराशि अब पूरी तरह डिजिटल माध्यम से स्वीकार की जा रही है।
वेबसाइट पर ‘Pay Property Dues’ के जरिए होगा भुगतान
प्राधिकरण के अनुसार, संपत्तियों की सभी देय राशियां पी.एम.एस. (Property Management System) सॉफ्टवेयर के माध्यम से ली जा रही हैं। आवंटी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.jdaup.in पर जाकर:
Online Services टैब पर क्लिक करें।
इसके अंतर्गत Pay Property Dues के विकल्प पर जाएं।
यहाँ से ऑनलाइन अथवा ई-चालान जनरेट करके अपनी धनराशि जमा कर सकते हैं।
ऑफलाइन रसीदें अपडेट न कराने से आ रही है समस्या
झांसी विकास प्राधिकरण के संज्ञान में आया है कि कतिपय (कुछ) आवंटियों द्वारा आवंटित सम्पत्ति के सापेक्ष देय धनराशि का भुगतान ऑफलाईन तरीके से सीधे बैंकों में जमा करा दिया जाता है, लेकिन उसकी रसीद प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध नहीं करायी जाती है।
नुकसान: रसीद न मिलने के फलस्वरूप आवंटियों द्वारा ऑफलाईन जमा की गई धनराशि का विवरण पी.एम.एस. सोफ्टवेयर पर अपडेट नहीं हो पाता है। इसके कारण आवंटियों की देयताओं (Dues) की अद्यतन यानी करंट स्थिति ज्ञात नहीं हो पाती है और सॉफ्टवेयर में बकाया नजर आता रहता है।
रसीदें जमा करने और अपडेट कराने के लिए यहाँ करें संपर्क
अतः प्राधिकरण द्वारा सभी संबंधित आवंटियों से अनुरोध किया गया है कि यदि उन्होंने ऑफलाइन भुगतान किया है, तो उसकी रसीदें झांसी विकास प्राधिकरण कार्यालय के कक्ष संख्या-7 में श्री सचिन कुमार निगम (मो. 7905154704) को व्यक्तिगत रूप से मिलकर या सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही, प्राधिकरण ने यह भी हिदायत दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी प्रकार की देयताओं को पी.एम.एस. सोफ्टवेयर के माध्यम से केवल ऑनलाईन ही जमा किया जाए।
रिपोर्ट: देवेश प्रताप सिंह राठौर




