जी भारत न्यूज24
भिंड | ब्यूरो रिपोर्ट
अटेर रोड स्थित ग्राम मड़ैयां में आज से आध्यात्मिक चेतना का भव्य केंद्र बने ‘माँ मातंगी दिव्य धाम’ में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह और निःशुल्क दिव्य दरबार का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध संतों का समागम देखने को मिला, जिसमें विशेष रूप से ददरौआ सरकार के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महाराज श्री रामदास जी भी आशीर्वाद देने पहुँचे।
डॉ. प्रेमासाई जी महाराज सुना रहे भक्तों के मन की बात
धाम के पीठाधीश डॉ. श्री प्रेमासाई जी महाराज द्वारा आयोजित इस ‘त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि महाराज श्री सामने बैठे व्यक्ति के मन में चल रहे प्रश्नों का उत्तर बिना पूछे ही पर्चे पर लिख देते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहाँ अर्जी लगाने से जीवन के दुःख-कष्टों का तुरंत निवारण होता है।
ददरौआ सरकार का सानिध्य और संतों का मिलन
आयोजन के दौरान ददरौआ सरकार (महाराज श्री रामदास जी) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को दोगुना कर दिया। डॉ. प्रेमासाई जी महाराज और ददरौआ सरकार के बीच हुए इस आध्यात्मिक मिलन के साक्षी हजारों श्रद्धालु बने। संतों ने इस अवसर पर सनातन धर्म की रक्षा और जनकल्याण का संदेश दिया।
प्रतिदिन शाम को लगेगा ‘प्रेत दरबार’
आयोजन समिति के अनुसार, 8 मई से 10 मई 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक भक्तों का तांता लगा रहेगा। विशेष रूप से प्रतिदिन शाम के समय ‘प्रेत दरबार’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आध्यात्मिक बाधाओं से मुक्ति दिलाने का दावा किया जा रहा है।
निःशुल्क सामग्री का वितरण
धाम की ओर से प्रत्येक श्रद्धालु के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दरबार में पहुँचने वाले भक्तों को गुरुदेव द्वारा स्वयं निर्मित ‘सर्ववेदना नाशक तेल’ (जो 200 जड़ी-बूटियों से निर्मित है), सिद्ध कवच, माँ बगलामुखी सिद्ध यज्ञ भभूति और सिद्ध रुद्राक्ष निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए निर्देश
यह दिव्य धाम भिंड रेलवे स्टेशन से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर अटेर रोड, ग्राम मड़ैयां में स्थित है। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस दिव्य आयोजन का लाभ उठाएं और अपने जीवन को धन्य बनाएँ।
Zee Bharat News 24: धर्म, आस्था और विश्वास की हर खबर आप तक।




