Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ​भिंड: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
क्राइमलोकल

​भिंड: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

Zee Bharat News 24
Last updated: August 25, 2026 2:49 pm
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिंड (मध्य प्रदेश)। भिंड जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब बेचने और उसकी डिलीवरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं घर से करीब 1,10000 (एक लाख दस हजार) रुपये मूल्य की 53.445 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

मेला ग्राउंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई 2025 को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि मेला ग्राउंड के पास एक व्यक्ति बैग में शराब रखकर डिलीवरी के लिए खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 20 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180ml) और रॉयल स्टेज की एक बोतल बरामद हुई। मौके से आरोपी की बाइक (हीरो स्प्लेंडर प्लस, क्र. MP07ZW1993) भी जब्त की गई।

घर की ऊपरी मंजिल पर बना रखा था बड़ा स्टॉक

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर ग्राहकों की मांग के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर शराब की सप्लाई करता है। इसके बाद पुलिस टीम बालाजी नगर स्थित उसके साथी के मकान पर पहुंची। मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे और बाथरूम की तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें फटी रह गईं।

वहां से भारी मात्रा में नामी ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब और बीयर का स्टॉक मिला, जिसमें:

ICONIQ WHITE: 35 क्वार्टर

SMIRNOFF MINTY ZAMON: 37 क्वार्टर

AFTER DARK BLUE: 3 क्वार्टर

MAGIC MOMENTS: 13 क्वार्टर

ROYAL STAGE: 11 क्वार्टर (प्रत्येक 180 ml)

MCDOWELL Half Bottle: 10 नग

BLENDER PRIDE Half Bottle: 17 नग

SIGNATURE Half Bottle: 14 नग

ROYAL STAGE Full Bottle: 7 नग (प्रत्येक 750 ml)

KINGFISHER BEER Can: 24 नग (प्रत्येक 500 ml)

BUDWEISER BEER Can: 06 नग (प्रत्येक 500 ml)

पुलिस रिमांड में खुलेगी तस्करी की चेन

पुलिस ने कुल 53.445 लीटर अवैध शराब (कीमत लगभग ₹1,10,000) विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के मुख्य स्रोत और नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जनसुनवाई में प्राप्त 74 आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

December 17, 2024
Uncategorizedगैजेट्सदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकलव्यापार

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के लिए 7 नई कृषि परियोजनाओं को दी मंजूरी

September 3, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से भरे जायेंगे नाम निर्देशन पत्र

April 12, 2024
प्रसाशनलोकल

ऊमरी पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

January 24, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?