जी भारत न्यूज24
संत समाज करेगा 07 अप्रैल शाम 07 बजे व्यापारियों के साथ बैठक
जैन मुनि पुलक सागर महाराज ने की सर्व समाज से बैठक में आने की अपील
भिण्ड । ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर 10 अप्रैल को भिंड खंडा रोड पर होने वाले अखंड आंदोलन के समर्थन का क्रम जारी है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव जी के आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले पूज्य आचार्य राजेश्वर दास जी महाराज ने अखंड आंदोलन में अपने सैकड़ों शिष्यों के साथ आने की घोषणा की ,साथ ही आचार्य राजेश्वर दास जी महाराज ने कहा यह बहुत ही चिंता का विषय है कि संत समाज को सड़क पर आना पड़ रहा है,भिंड के सभी जन मानस को संत समाज के साथ खड़ा होना चाहिए यह मानव जीवन बचाने का धार्मिक अनुष्ठान हम तन मन धन से पूज्य संत समाज के साथ हैं।
दूसरी तरफ अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास जी महाराज के नेतृत्व में 07 अप्रैल को शाम 07 बजे पूरे जिले के व्यापारियों की बड़ी बैठक होगी ,अखंड आंदोलन को सफल बनाने के लिए हो रही बैठक में सभी व्यापारी समाज से भाग लेने के लिए श्री श्री 108 पूज्य संत सुबल सागर जी महाराज ने अपील की कि सभी व्यापारी समाज को पूज्य संत समाज की मदद करनी चाहिए और 07 अप्रैल को होने वाली मीटिंग में यह सभी मिलकर तय करे इस बैठक में पूज्य संत रामदास जी महाराज दंदरौआ धाम,पूज्य संत कमल दास जी महाराज,पूज्य संत श्री हरिनिवास जी अवधूत महाराज,पूज्य संत त्रिमूर्ति धाम महंत शिवप्रताप जी महाराज,पूज्य संत हरिओम दास जी महाराज,पूज्य संत राघवपुरी महाराज,पूज्य संत रंजीता नंद भिंडी बाबा सहित सैकड़ों समाज सेवी व्यापारी समाज मौजूद रहेंगे।




