जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। अब्बासपुर में नानू बाबा प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की पंकज गुप्ता ने कहा की श्री राम जन्मभूमि व गरीबों, पिछड़ों, वंचितों के अधिकारों के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले प्रबल संरक्षक, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर हम सब ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनुराग अवस्थी ने पुण्यतिथि पर मनाये जाने वाले हिन्दू गौरव दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री नूतन सिंह, जिला महामंत्री आशीष वाजपई अटल, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, केडी त्रिपाठी, रमेश चन्द्र लोधी, बउवाअवस्थी डा राजीव वर्मा, नीरज शुक्ला, शिवम आज़ाद, पप्पी शुक्ला सहित भाजपा के वरिष्ठ लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




