Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » झांसी: अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, गरौठा में बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे दो डंपर ज़ब्त
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

झांसी: अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, गरौठा में बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे दो डंपर ज़ब्त

झांसी में अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: एसडीएम और पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो डंपर

Zee Bharat News 24
Last updated: April 10, 2026 1:38 pm
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

झांसी/गरौठा। जनपद झांसी में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी झांसी मुकुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कड़े निर्देशन में गरौठा इलाके में छापेमारी कर बिना रॉयल्टी के संचालित हो रहे दो डंपरों को ज़ब्त किया गया है।

संयुक्त टीम की घेराबंदी में फंसे डंपर

एसडीएम गरौठा सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी (CO) गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कानपुर की ओर जा रहे दो डंपरों को रोका। जांच के दौरान चालक वाहनों से संबंधित कोई भी वैध रॉयल्टी या दस्तावेज़ पेश नहीं कर सके।

पुलिस अभिरक्षा में वाहन

पकड़े गए दो डंपरों में से एक को मौके से सीधे थाने लाया गया है। वहीं, दूसरा डंपर डूडा स्थित पेट्रोल पंप के पास तकनीकी खराबी के कारण फंस गया, जिसे पुलिस ने तत्काल अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान रहेगा जारी

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनपद में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई भविष्य में भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगी ताकि अवैध कारोबारियों पर लगाम कसी जा सके।

रिपोर्ट: देवेश प्रताप सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश (झांसी)

Zee Bharat News 24
        
TAGGED:Garautha NewsIllegal MiningJhansi NewsJhansi PoliceSDM GarauthaSSP JhansiUP Newsअवैध खनन झांसी
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

राजस्व विभाग द्वारा 40 बीघा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया

February 28, 2026
उत्तरप्रदेशक्राइमप्रसाशन

संत मिलन दास हत्याकांड में तीन आरोपी जेल भेजे गए, घायलों की मदद करने वालों पर कार्रवाई से नगर में चर्चाएं तेज

June 12, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

11वां अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आईटीआई परिसर भिण्ड में आयोजित किया गया।

June 21, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन

January 21, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?