Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » परम्परा के विपरीत किसी नए आयोजन की नहीं होगी अनुमति
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिकप्रसाशन

परम्परा के विपरीत किसी नए आयोजन की नहीं होगी अनुमति

Zee Bharat News 24
Last updated: February 12, 2026 5:45 pm
Zee Bharat News 24
10 Min Read

जी भारत न्यूज24 

पारंपरिक शोभायात्रा/जलूस निकालने से पूर्व संबंधित मार्ग की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करें:- जिलाधिकारी

 

उत्तर प्रदेश झांसी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

 

** जनपद में 50 शिव बारात/शोभा यात्रा होगा आयोजन, 63 शिव मंदिरों में होगा जलाभिषेक

 

** डीएम द्वारा त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

 

** डीएम ने जनपदवासियों से की अपील, परम्परागत ढंग से मनाये महाशिवरात्रि त्यौहार एवं रमजान माह

 

** परीक्षा के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों पर रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर न बजाए जाने के दिया सुझाव, न मानने वालों पर होगी कार्यवाई

 

** शिव बारात में बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत मा0 उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार निश्चित आवाज में डीजे संचालन सुनिश्चित करें, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

 

** अधिकारी मौके पर जाकर भ्रमण करते हुए जो समस्याएं धर्मगुरुओं द्वारा बतायी गयी हैं उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें

 

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जनपद में आगामी महाशिवरात्रि,रमजान माह एवं बोर्ड परीक्षा आदि महत्वपूर्ण त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई, जिसमें हिन्दू और मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ गणमान्य नागरिक, पुलिस/ जिला प्रशासन एंव अन्य विभागीय अधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल उप जिला अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि एंव चन्द्र दर्शन के आधार पर 18 फरवरी से रमजान माह प्रारम्भ हो रहा है, इसके अतिरिक्त जनपद में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का भी आयोजन प्रारंभ हो रहा है। महा शिवरात्रि त्योहार के अंतर्गत जनपद में अनेक स्थानों पर शोभा यात्राओं का आयोजन होगा, मेले आदि लगेंगे। कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। उन्होंने सभी धर्म संप्रदाय के पर्व त्योहार, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न करने में जनमानस से अपील की।

उन्होंने आगामी आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद वासियों को एवं उपस्थित जनों को बधाई दी और कहा कि विगत अनेक वर्षों में जनपद में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित हुए हैं। इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार में प्रशासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। धार्मिक परम्परा/आस्था को सम्मान दें, किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। परम्परा के विपरीत किसी नए आयोजन को अनुमति नही दी जाएगी।

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कहा कि इसी माह माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं प्रारम्भ हो रहीं है। कई क्षेत्रों से धर्मस्थलों से तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाएंगे। इस पर तत्काल कार्रवाई करें। धर्मस्थल परिसर से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो नियमानुसार कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए महाशिवरात्रि एवं रमजान माह को मनाये जाने के सम्बन्ध में पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को उनके कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के सापेक्ष अब तक की गयी महाशिवरात्रि एवं रमजान माह त्यौहार के बारे में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से बिन्दुवार विस्तृत पूंछतांछ करते हुये आवश्कतानुसार दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर जाकर भ्रमण अवश्य कर लें तथा धर्म गुरु एवं मौलवियों द्वारा तथा स्थानीय स्तर के सम्भ्रांन्त व्यक्तियों के साथ भी स्थिति की समीक्षा कर लें, तांकि किसी भी दशा में असहज स्थिति न उत्पन्न हो।

जिलाधिकारी ने आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के सभी शिवालयों में शिवरात्रि मेला आयोजित होगा, उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर एवं मंदिर परिसर में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पानी की व्यवस्था आदि का उचित प्रबन्ध किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि महाशिवरात्रि त्यौहार पर दर्शनारार्थी मंदिरों में जल लेकर जाएगें अतः मंदिरों में भीड़ नियंत्रित करने हेतु बैरिकेटिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सकें। हर शिव मंदिर पर प्रशासन/पुलिस प्रशासन टीम बना कर मेला को सुचारू रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने जनपद में शिवरात्रि पर्व के दौरान शिव बरात/ शोभा यात्रा के आयोजन पर उपस्थित धर्मगुरुओं से विस्तृत चर्चा की और उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि डीजे पर अवश्य नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने जनपद में चल रही विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कहा कि डीजे का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बनाई गई गाइडलाइन के अनुसार ही सुनिश्चित कराया जाए। उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि त्योहारों में किसी भी दुर्घटना आदि की दशा से निपटने के लिये जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अलर्ट मोड पर रखा जाये। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने खासकर रमजान माह के दौरान पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता जल संस्थान सहित ईओ नगर पालिका एवं सभी नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शिवालयों के आसपास एवं मस्जिदों के नजदीक साफ-सफाई व्यवस्था आदि की भी मानीटरिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने महा शिवरात्रि त्योहारों के दौरान शिव बारात के मार्गों के सड़कों को दुरुस्त करने को निर्देशित किया तथा कहा कि जूलूस मार्गों में बिजली के तारों आदि को पहले से ही देखकर ठीक कर लिया जाये। उन्होंने त्योहारों के दौरान किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने आगामी त्योहारों की सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अधिकारीगण टीम भावना के साथ महाशिवरात्रि एवं रमजान माह एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु सम्पर्पित भावना के साथ अपने दायित्यों का निर्वहन करें।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविंद कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये आवश्यकतानुसार निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि त्यौहार के अंतर्गत शिव बरात के आयोजन में डीजे के संचालन में प्रभावी नियंत्रण किया जाए। उन्होंने बैठक में कहा कि पुलिस एवं सामान्य प्रशासन के अधिकारीगण मौके पर त्योहारों से पहले स्थली भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले लें तथा स्वयं के स्तर पर समीक्षा कर लें। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जागरूक स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत रूप में भी सम्पर्क में रहें, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाये।

बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं ने तथा विभिन्न मौलवियों ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु सुझाव दिए। आचार्य हरिओम पाठक ने सिद्धेश्वर मन्दिर में महा शिवरात्रि पर्व के दौरान जलाभिषेक में दर्शनार्थियों की बड़ी संख्या को नियंत्रित करने हेतु महिला पुलिस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। उन्होंने मंदिर के आसपास भिक्षावृत्ति को बढ़ाने पर अंकुश लगाए जाने का भी सुझाव दिया।

पण्डित श्री कैलाश नारायण पाठक ने रघुनाथ जी मंदिर सीपरी बाजार के आस-पास भिक्षावृत्ति को लेकर सुझाव दिया कि ऐसे असामाजिक तत्वों को मंदिर के आस-पास न आने दिया जाए। उन पर कार्रवाई करते हुए, उन्हें वहां से हटाया जाए।

श्री याकूब अहमद मंसूरी ने 18 फरवरी को रोजा प्रारंभ होने की संभावना की जानकारी देते हुए कहा कि ताराबी के दौरान मस्जिदों में भीड़ होने के कारण पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे।

मोहम्मद मुफ्ती साबिर शहर काजी ने ईदगाह में सफाई व्यवस्था पेयजल आपूर्ति को भी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।

बैठक में अतुल अग्रवाल किलपन, पंडित कैलाश नारायण पाठक, सुशीला दुबे, हिंदू विश्व परिषद के रमेशचंद्र, हिंदू जागरण मंच जयदीप खरे सहित अन्य आयोजक गणों ने अपने सुझाव रखें।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी प्रीति सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, डिप्टीसीएमओ डॉ0 अंशुमान तिवारी,सीओ रामवीर सिंह सहित  विष्णु गोलवलकर, विनोद अवस्थी, पंडित सियाराम चतुर्वेदी, हाफिज़ मोहम्मद रियाज, हाजी मोहम्मद शफीक अहमद एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

उन्नाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप

September 16, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

लहार एवं दबोह में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर की गई छापामार कार्रवाई

October 28, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, कई घायल

August 12, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

SIR में नही मांगा जा रहा बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार का ओटीपी, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने की एडवाइजरी जारी

November 26, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?