Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ​दिल्ली पासिंग कार पर लगाई ग्वालियर की नंबर प्लेट, पुलिस ने शातिर कार मालिक को दबोचा
क्राइमप्रसाशनमध्यप्रदेश

​दिल्ली पासिंग कार पर लगाई ग्वालियर की नंबर प्लेट, पुलिस ने शातिर कार मालिक को दबोचा

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में घूम रहा था आरोपी

Zee Bharat News 24
Last updated: March 29, 2026 2:01 pm
Zee Bharat News 24
2 Min Read
"सच की आवाज़, हर खबर पर नज़र।" ​"विश्वसनीय खबरें, बेबाक अंदाज़।" ​"सच्चाई का आईना, हर खबर आप तक।" ​"आपका भरोसा, हमारी ज़िम्मेदारी।"
Highlights

जी भारत न्यूज24 

ग्वालियर। शहर की कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे कार मालिक को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली पासिंग गाड़ी पर ग्वालियर की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धड़ल्ले से घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज

कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि कंपू निवासी संभाजी राव अवाड (41 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के पास पर्ल व्हाइट रंग की टोयोटा कोरोला कार है, जिसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर MP07-CC-6372 है।

26 मार्च की शाम को जब फरियादी बिट्ठल दत्त मंदिर में दर्शन करने गए थे, तो रास्ते में डियोडी के पीछे टंकी के पास उन्हें एक सिल्वर रंग की टोयोटा कोरोला कार खड़ी दिखाई दी। हैरान करने वाली बात यह थी कि उस कार पर भी फरियादी की गाड़ी का ही नंबर (MP07-CC-6372) लिखा हुआ था। जब फरियादी के भाई ने पास जाकर कार की विंड शील्ड (कांच) पर चेक किया, तो वहां असली रजिस्ट्रेशन नंबर DL4C-NE-7751 दर्ज था।

चार महीने पहले दिल्ली से खरीदी गई थी कार

जब इस मामले की ऑनलाइन पड़ताल की गई तो पता चला कि यह कार मूल रूप से हिमांशु (निवासी: कांचीपुर ईस्ट, नई दिल्ली) के नाम पर दर्ज है। हिमांशु ने यह कार 2 नवंबर 2025 को ग्वालियर के सराफा दाना ओली निवासी बलदेव अग्रवाल को एग्रीमेंट (लिखा-पढ़ी) कर बेची थी।

आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी बलदेव अग्रवाल ने उनकी कार की नंबर प्लेट का छल-पूर्वक और कूट रचित (फर्जी) तरीके से इस्तेमाल किया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बलदेव अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को कस्टडी में ले लिया गया है।

Zee Bharat News 24
        
TAGGED:​"चंबल से दिल्ली तकहर खबर सबसे सटीक।" ​"ग्वालियर-चंबल की हर हलचल पर पैनी नज़र।" ​"आंचलिक खबरों से लेकर देश की बात तक।"
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

मध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

महिला कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर मथंन

May 18, 2026
क्राइमप्रसाशनलोकल

भिण्ड पुलिस का बड़ा प्रहार: मां को गोली मारकर फरार चल रहा 5 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, 20 लाख की स्कॉर्पियो और पिस्टल जब्त

June 22, 2026
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकलव्यापार

लघु उद्योग भारती का तीन दिवसीय कार्यक्रम देवास में…. मुख्यमंत्री भी करेंगे शिरकत…..

August 4, 2024
Uncategorizedगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलाइफस्टाइललोकल

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अपनाएं कुछ करागर तरीके

June 1, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?