जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव, दिनांक 02 दिसंबर 2025 कचहरी कंपाउंड स्थित विशारद जी के कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह के अध्यक्षता में उनकी पुण्यतिथि मनाई गई।
जनपद की राजनीति के सूर्य रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देहदानी स्वर्गीय
स्व0 भगवती सिंह विशारद जीवन पर्यन्त संघर्षों और शोषित पीड़ित जनमानस की सेवा के प्रति समर्पित रहे, वह जनपद के गांधी कहलाए।
बैसवारा की उर्वरा भूमि में उनका जन्म बीघापुर तहसील के झगरपुर गांव में 1922 को एक किसान परिवार में हुआ था। पिता ने उन्हें पढ़ा लिखा कर विशारद की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पिता की मनसा नौकरी कराने की थी लेकिन अंग्रेजी साम्राज्य के उत्पीड़न और अन्याय के विरुद्ध श्री विशारद जी गांधी जी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में कूद पड़े।
1942 में वह जेल भी गए ।
आजाद भारत में सात बार विधायक रहे तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के लगभग दो दशक तक जनपद उन्नाव के जिला अध्यक्ष रहे। उनकी सादगी और सेवा भावनाओं के चलते जनपद के लोग उन्हें गांधी के नाम से पुकारते थे। लगभग 100 बरस की उम्र में विशारद जी ने जन्मभूमि को अलविदा कहते हुये अंतिम साँस ली। देवदान करने के कारण उनके पार्थिव शरीर को छात्रों के शोध के लिए मेडिकल कॉलेज कानपुर में संरक्षित किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह,शैलेंद्र सिंह कक्कू,देवेश सिंह राठौड़, संजीव श्रीवास्तव, रज्जन सोनी, हरिश्चंद्र लोधी एडवोकेट, आदित्य नारायण लोधी अनुराग सिंह ( बीडीसी)सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




