Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » आर्य कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्राओं ने बिखेरे देशभक्ति के रंग
उत्तरप्रदेशदेशशिक्षा

आर्य कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्राओं ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Zee Bharat News 24
Last updated: August 17, 2026 7:37 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

झांसी (उत्तर प्रदेश): सीपरी बाजार स्थित आर्य कन्या महाविद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव का एनसीसी प्रभारी डॉ. शारदा सिंह एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सस्वर गायन किया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह निरंजन ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया।

समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने हिंदी व अंग्रेजी भाषण, संस्कृत गीत, देशभक्ति कविताएं और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता की भावना को उजागर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुस्कान नायक, शोभना, गरिमा, स्नेहा, वैष्णवी, पूर्वा, कविता यादव, स्नेहा ठाकुर, सोनू, निष्ठा, कंचन एवं उनके समूह तथा प्रियंका सहित अनेक छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और युवाओं में अनुशासन व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, कोषाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने छात्राओं से संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह निरंजन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीपमाला दुबे ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह, उप-प्रबंधक डॉ. केशभान सिंह पटेल, श्री चंद्रप्रकाश मिश्रा सहित प्रबंध समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

दहेज की मांग पूरी न करने से नाराज़ ससुराली जनों ने विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी

May 28, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिक

महाशिवरात्रि के अवसर पर रठन का बाग शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक करने पहुंचे डॉ० संदीप

February 26, 2025
उत्तरप्रदेशदेश

झांसी: 14 अगस्त को निकलेगी संघर्ष सेवा समिति की भव्य तिरंगा यात्रा, डॉ. संदीप सरावगी ने झांसीवासियों से की जुड़ने की अपील

August 13, 2026
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

कलेक्टर ने जन्माष्टमी पर्व के आयोजन के संबंध में बैठक ली

August 24, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?